ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में आयुषी निवासी हेरिटेज फ्लोरिस्ट विला जलपुरा निवासी ने केस दर्ज कराया है कि 16 अक्तूबर की शाम करीब 7:35 बजे वो परिवार के पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के पास दुर्गा पूजा पंडाल में गई थी। पूजा में शामिल होने के बाद जब वो वापस कार पर पहुंची तो कार में रखा बैग गायब मिला। बैग में लैपटॉप, चार्जर, पर्स व अन्य सामान रखा हुआ था। पर्स में 6 से 7 हजार रुपये भी थे। आसपास पता किया लेकिन कोई नहीं मिला। उसके बाद पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली के प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।