ग्रेटर नोएडा। कोंडली बांगर सेक्टर-149 में मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी सुनील शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने किशन, वंश, लविश, अंश, पूजा, प्रीति, उदयपाल, विपिन, आशीष और अंशुल के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है। सुनील शर्मा का आरोप है कि 1 अक्तूबर की शाम किशन, उसका पुत्र वंश और लविश, अंश, पूजा, प्रीति, उदयपाल और वजीदपुर निवासी विपिन, आशीष और अंशुल ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनकी पत्नी प्रियंका और बेटी प्रांशी के साथ भी मारपीट की। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।