दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में घर के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो भाइयों के साथ मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के मिल्क खटाना गांव में अमित कुमार परिवार के साथ रहते हैं । 17 सितंबर की सुबह वह अपने भाई नरवेश को साथ लेकर रसूलपुर गांव में दीपक शर्मा के घर गए थे। दीपक शर्मा के घर के पास गाड़ी खड़ी की थी तभी सोहित ने गाली गलौज करते हुए गाड़ी हटाने को कहा। पीड़ित ने गाड़ी को हटा लिया। इसके बाद भी आरोपी ने पीड़ित के भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । घटना में आशीष, मोहित, सोहित, सतवीर उर्फ सत्ते के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।