दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों से पुलिस ने जांच के दौरान दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के ओमीक्रान दो सर्विस रोड पर पुलिस जांच कर रही थी । जांच के दौरान घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी अशोक रावल पैदल जा रहे थे । पास आने पर पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास स्मैक की पुड़िया मिल गई। तथा छह सौ रुपये नकदी भी मिली। पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जबकि दूसरी जगह मथुरापुर सर्विस रोड पर पुलिस ने जांच के दौरान घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी हरिओम को स्मैक की पुड़िया के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है ।