फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैंटर ने ऑटो को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सरीन फार्म सोसाइटी के सामने हुए एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव लखनावली निवासी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 9 सितंबर को पुत्र अंकित सिंह चार मूर्ति चौक से सूरजपुर की ओर अपने ऑटो से जा रहा था। जैसे ही वह सरीन फार्म सोसाइटी के पास पहुंचा तेज रफ्तार कैंटर ने सामने से आकर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें