ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-1 थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मिंटू (35) निवासी चूहड़पुर खादर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देसी शराब के 105 पव्वे (पाउच) बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि रविवार को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने बिजलीघर के पीछे सर्विस रोड से युवक को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो