नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए सात सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बृहस्पतिवार को नई तैनाती के आदेश जारी किए। इस बदलाव में ग्रेटर नोएडा, सेंट्रल नोएडा और नोएडा जोन के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। आईपीएस संचित शर्मा को एसीपी प्रथम ग्रेटर नोएडा से एसीपी द्वितीय सेंट्रल नोएडा बनाया गया है। डॉ. रवि शंकर को एसीपी तृतीय ग्रेटर नोएडा से एसीपी प्रथम नोएडा की जिम्मेदारी दी गई। सिद्धार्थ गौतम एसीपी प्रथम सेंट्रल नोएडा और कमलेश कांत एसीपी तृतीय सेंट्रल नोएडा नियुक्त हुए। अनुराग कुमार सिंह को एसीपी प्रथम ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवनारायण वैश्य एसीपी तृतीय ग्रेटर नोएडा बनाए गए। दीपांशी राठौर को एसीपी महिला सुरक्षा के पद पर तैनात किया गया है। ब्यूरो