फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर युवक से 9.51 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, निवेश के नाम पर जालसाजों ने बनाया शिकार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। टेलीग्राम पर कार्य पूरा करने और निवेश से कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 9.51 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोरखपुर के रहने वाले 32 वर्षीय शख्स वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-44 स्थित छलैरा के ई-25 में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप नंबर के जरिये संपर्क किया था। आरोपी ने उन्हें टेलीग्राम से जुड़ने के लिए कहा और निवेश से संबंधित कुछ टास्क दिए। इसके बाद उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर कुल 9,51,473 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।पीड़ित ने पुलिस को बैंक लेनदेन का ब्योरा और यूटीआर नंबर जैसे साक्ष्य दिए हैं। उन्होंने ठगी की रकम वापस दिलाने और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी साइबर विवेक रंजन राय ने बताया कि साइबर क्राइम थाने में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें