फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-24 पुलिस ने सेक्टर-11 में निजी स्कूल के पास से अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार उनकी टीम हरिदर्शन चौकी क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सेक्टर-11 स्थित नेहरू इंटरनेशनल स्कूल के पास एक युवक चाकू लेकर खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान प्रिंस ठाकुर (19) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में चौड़ा गांव में रह रहा था। थाना प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें