फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक से चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने बाइक से चेन झपटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक, दो टूटी हुई चेन, दो चाकू और 15,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि 29 सितंबर को थाना सेक्टर-24 की टीम मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-54 स्थित जैन पेट्रोल पंप के पास कच्चे रास्ते पर बाइक से चेन झपटने की घटनाओं में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी विशाल उर्फ गोल्डी (30) और खिचड़ीपुर निवासी मोहित उर्फ प्रिंस (19) के रूप में हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें