नोएडा। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार रात दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फेज-1 थाना क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले श्रवण कुमार (50) की रविवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में रहने वाले रंजीत सिंह (21) की भी रविवार रात मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो