फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिस्टल के साथ वायरल रील की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-122 में पिस्टल के साथ रील बनाने का एक वीडियो रविवार को इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक अपनी कमर में पिस्टल लगाकर उसे दिखाते हुए नजर आ रहा है। इंटरनेट पर प्रसारित करीब छह सेकेंड के वीडियो में एक युवक शर्ट और जींस पहने फ्लैट के अंदर खड़ा दिखाई दे रहा है। उसके पीछे दो अन्य युवक जमीन पर बैठे हुए हैं। वीडियो में युवक की कमर में पिस्टल लगी हुई दिखाई देती है। युवक उल्टे हाथ से सिगरेट पी रहा है, जबकि दूसरे हाथ से अपनी शर्ट ऊपर कर कमर में लगी पिस्टल दिखाता है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि वीडियो व फोटो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें