नोएडा। सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया एम्स ग्लोरी सोसाइटी का अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निर्विरोध तरीके से संपन्न हो गया। सोसाइटी निवासियों ने आपसी सहमति, विश्वास के साथ पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में आदित्य कुमार को अध्यक्ष, अनिल शर्मा को सचिव, सीमा रानी को उपाध्यक्ष, विदुर लूथरा को संयुक्त सचिव, अंकित गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमेश आस्था, वीएसएन मूर्ति, सच्चिदानंद सिंह, अराधना खन्ना और शीतल राणा का भी निर्विरोध चयन हुआ है। चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चुनाव समिति द्वारा चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज एवं अभिलेख डिप्टी रजिस्ट्रार (डीआर) कार्यालय को सौंप दिए गए हैं। वहीं, नवनिर्वाचित बोर्ड के सभी सदस्यों ने भी नियमानुसार अपने आवश्यक दस्तावेज डिप्टी रजिस्ट्रार के समक्ष जमा करा दिए हैं। ब्यूरो