नोएडा। सेक्टर-49 बरौला में एक युवक के कमरे से मोबाइल फोन चोरी हो गया। थाने में दी शिकायत में स्वयं कटियार ने बताया कि बीते दस मार्च को रात 10 बजे वह अपने किराये के कमरे में सो रहे थे। कमरे का दरवाजा बंद था, कुंडी लगी हुई थी। इसी दौरान वह 15-20 मिनट के लिए गहरी नींद में सो गए। जब उनकी आंख खुली तो उनका मोबाइल फोन गायब था। दरवाजे की कुंडी खुली हुई थी। थाना प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो