फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहले टक्कर मारी, फिर पिटाई कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-12 मेट्रो अस्पताल के पास बाइक सवार युवकों ने पहले एक युवक को टक्कर मार दी। जब घायल युवक ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सरस्वती विहार खोड़ा निवासी भास्कर चंद्रा ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके एक परिचित सेक्टर-12 मेट्रो अस्पताल में भर्ती है। वह दीपावली से अगले दिन अस्पताल जा रहे थे। अस्पताल के पास चौराहे पर बाइक सवार युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। जब भास्कर ने इसका विरोध किया तब बाइक सवार दोनों युवकों ने मारपीट कर दी। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। ब्यरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें