फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी में नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 स्थित दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ( एओए ) के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें गजेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया। निवासी ने बताया कि चुनाव में 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। एक उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद बाकी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने कहा कि नई टीम में नितिन सागर को उपाध्यक्ष, प्रणबेश नाथ को सचिव, विनय शर्मा को सहायक सचिव, कुलदीप सिंह सोम को कोषाध्यक्ष और अमोघ गजानन जोशी को सहायक कोषाध्यक्ष बनाया गया। अन्य सदस्यों में अमित तिवारी, भास्कर मिश्रा, राहुल गुप्ता और राकेश चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें