नोएडा। ममूरा के कंपोजिट स्कूल में सूखी पत्तियों में शुक्रवार को आग लग गई। छात्रों का आरोप है कि परिसर में काफी समय से सूखी पत्तियां और कूड़े जमा थे, जिसे हटाने के बजाय शिक्षिकाओं ने आग लगा दी। हालांकि, प्रिंसिपल कृष्णा ने आरोपों से इन्कार किया है और कहा कि सफाईकर्मी ने आग लगाई गई थी। आगे ऐसा न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। ब्यूरो