फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को सेक्टर-37 में प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली। इसमें 100 से अधिक बच्चों, सेक्टरवासियों और गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को नशा न करने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के वक्ता अशोक अत्री भी मौजूद रहे।