फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होलिका दहन से पहले बूंदाबांदी बढ़ा सकती ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका दहन से पहले बूंदाबांदी बढ़ा सकती है ठंड
विज्ञापन

- होली से पहले बदला मौसम, शनिवार को चली तेज हवाओं के संग पतझड़ की आहट
- रविवार की शाम को हो सकती बूंदाबांदी

नोएडा। रविवार को होलिका दहन से पहले बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शाम के समय बूंदाबांदी होली से पहले ठंडक बढ़ाने का काम करेगी। शनिवार को 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। दिन के समय चलीं इन तेज हवाओं की वजह पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। इस बीच पतझड़ भी शुरू हो चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी। ऐसे में होली के दिन सोमवार को तापमान दिन के समय 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। यह होली के शौकीनों के लिए भी अच्छी खबर हो सकती है। रविवार को जरूरी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, सोमवार को आसमान साफ रहेगा और अच्छी धूप निकलेगी। मंगलवार से आंशिक रूप से बादल फिर से छा सकते हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें