नोएडा। परिवहन विभाग ने एक महीने में 16 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबित किए। परिवहन विभाग के अनुसार अधिकतर ड्राइविंग लाइसेंस तेज रफ्तार अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने के कारण किए गए। प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी जिलों में सड़क हादसों को कम करने और मृतकों की संख्या में कमी लाने के लिए कई कवायद की जा रही है। इसी क्रम में विभाग नियमित तरीके से अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई कर रहा है।ब्यूरो