फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाहन चालक ने खड़ी कार में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 के अल्फा-2 सेक्टर में चालक ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए एक खड़ी कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित पवनेश कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उनकी कार घर के सामने बने रैंप पर खड़ी थी। इस दौरान एक अज्ञात चालक तेज गति से अपनी कार लाया और उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। घटना की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है लेकिन वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें