अज्ञात वाहन की टक्कर से चालक की मौत
ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में आई खराबी को ठीक कर रहे एक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कासना कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहजहांपुर का हरिओम ट्रक चालक था। वह मंगोलिया मार्केटिंग क्लोथिंग प्राइवेट लिमिटेड का माल लेकर पलवल गया था। 28 अगस्त को माल उतारने के बाद ट्रक लेकर नोएडा लौट रहा था। सिरसा कट से डेढ़ किलोमीटर पहले ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई। हरिओम ट्रक को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर जांच कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। ब्यूरो