फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तूड़े से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिरसा हाईवे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तूड़े से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक शाकिर (28) की मौत हो गई। मृतक शाकिर नूंह के रिठोड़ा का रहने वाला था। सदर थाना पुलिस ने शव का मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई जाकिर के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत में जाकिर ने बताया कि वह ट्रैक्टर चलाते हैं। 8 दिसंबर को भाई शाकिर के साथ ट्रैक्टर लेकर रतिया में तूड़ा लेने के लिए गए थे। दोनों ने अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूड़ा भरा और रतिया से चल पड़े। सुबह तीन बजे एक होटल पर रुके उसके बाद भाई ट्रैक्टर लेकर हिसार की तरफ चल पड़ा। जब शहर के नजदीक पहुंचे तो देखा कि भाई की ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलटी हुई थी और भाई ट्रैक्टर के नीचे दबा हुआ था। वहां पर चार-पांच राहगीर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मारी थी, जिस कारण उसके भाई का ट्रैक्टर पलट गया। जख्मी हालत में भाई को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा लेकर गए। नौ दिसंबर की शाम को भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें