नोएडा। सोरखा गांव के पुस्ता रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से श्रमिक की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने सोमवार को ठेकेदार के खिलाफ सेक्टर 113 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बदायूं के सतावतपुर गांव की रहने वाली गुड्डो ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका बेटा अनूप बिसरख गांव के ठेकेदार हरेंद्र के पास तीन माह से मजदूरी काम कर रहा था। हरेंद्र मजदूरी कराने के अलावा उससे ट्रैक्टर भी चलवाता था जबकि अनूप के पास डीएल भी नहीं था। अनूप रविवार को ट्रैक्टर को सोहरखा गांव में पुस्ता रोड पर ले गया था। वहां पर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर पलट गया। अनूप ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। अनूप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर अनूप की मौत हो गई थी। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। ब्यूरो