फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चालक पर कार गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक पर कार गायब करने का आरोप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चालक पर वैगनआर कार गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव इमलिया निवासी आदेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 जून 2026 को उन्होंने अपने रिश्तेदार की वैगनआर कार चालक मनमोहन सिंह के माध्यम से घर मंगवाई थी। मनमोहन सिंह बिसरख स्थित रिश्तेदार अरविंद के घर से वाहन लेकर इमलिया पहुंचा था। दिनभर पारिवारिक कार्य निपटाने के बाद आदेश ने रात करीब नौ बजे उसी चालक को कार वापस अरविंद के घर पहुंचाने के लिए सौंप दी। आरोप है कि चालक मनमोहन सिंह वाहन लेकर निकला लेकिन वह कार रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंची। अगले दिन जब आदेश ने चालक से वाहन के बारे में जानकारी ली तो वह टालमटोल करने लगा और कार के संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें