ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे इंडिपेंडेंस कप सीजन एक के लीग मैच में ड्रीमविले टाइगर्स ने ईडीवी स्काईवॉल्कर को 11 रनों से पराजित किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले मनीष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रीमविले टाइगर्स ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट के नुकसान पर 198 रनों का स्कोर खड़ा किया। मनीष ने 97 रनों की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से उमद सिंह ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी ईडीवी स्कॉईवॉल्कर की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 187 रन ही बना सकी। कुलदीप ने 58 रन और सुनील ने 51 रन की पारी खेली। ड्रीमविले टाइगर्स की ओर से रंजीत और गौरव गुप्ता ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।