ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट में चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-15 के लीग मैच में ड्रीम विले यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने आरके-11 स्टार्स को 36 रन से पराजित किया। वरोन मैन ऑफ द मैच रहे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ड्रीम विले ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया। वरोन ने 41 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से एबी ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी आरके-11 स्टार्स की टीम दस विकेट पर 95 रन ही बना सकी। ड्रीम विले की ओर से राहुल व वरोन ने तीन -तीन विकेट हासिल किए।