फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-10 के लीग मुकाबले में ड्रीम विले टाइगर्स ने बैजबॉल को दो रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रीम विले टाइगर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 178 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 59 और नरेश ने 54 रन की पारी खेली। बैजबॉल की ओर से शशांक ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैजबॉल की टीम तीन विकेट पर 176 रन ही बना सकी। अभिनव शर्मा ने 77 रन बनाए। ड्रीम विले टाइगर्स की ओर से रंजीत सोम ने दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।