नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पुरानी गाड़ियों पर लगे फ्यूल बैन को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार पर हमला बोला है। रविवार को उन्होंने आरोप लगाया कि यह बैन सिर्फ पर्यावरणीय कदम नहीं बल्कि आप और भाजपा की मिलीभगत से रची गई राजनीतिक साजिश है जिससे जनता की रोजी-रोटी पर सीधा हमला हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही एनजीटी के आदेश को वैध ठहरा चुका है। ऐसे में दोबारा सुप्रीम कोर्ट जाना महज नाटक और जनता को गुमराह करने की कोशिश है। यदि वास्तव में कोई राहत देनी है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वयं हस्तक्षेप कर कोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से पक्ष रखना चाहिए। कार कंपनियों और वाहन डीलरों को लाभ पहुंचाने के लिए यह नीति लाई गई है जबकि गरीब और मध्य वर्ग की कमर तोड़ी जा रही है। ब्यूरो