फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 7.5 करोड़ से सुधरेगी जल निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन-1, 2, 3, ज्यू-1, 2 और म्यू-1, 2 समेत सात आवासीय सेक्टरों में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसके लिए 7.5 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी नालियां बनाई जाएंगी। प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने निविदा जारी कर दी है। काम अक्तूबर से शुरू होकर नौ महीने में पूरा होगा। पुरानी ईंट की नालियां टूटने से जल निकासी बाधित है और बारिश में सड़क पर पानी जमा होता है। वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव ने बताया कि जलभराव वाले स्थान चिह्नित हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें