फोटो...
बिलासपुर। बिलासपुर कस्बे के राजेंद्र इंटर कॉलेज के पास हाल ही में बनाया गया नाला धंस गया। लोगों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई। रोडी-बदरपुर की स्लैप डालकर नाला बंद कर ऊपर से मिट्टी डाल दी गई थी। सोमवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब नाले के ऊपर से गुजरी तो स्लैप नीचे से टूट गई और ट्रॉली का पहिया नाले में धंस गया।