फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डॉ विनोद हुए लेखक सम्मान से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ विनोद प्रसून को शनिवार को भारतीय शैक्षिक प्रकाशक संघ ने प्रतिष्ठित लेखक सम्मान (स्कूली शिक्षा) 2025 से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें शनिवार को दिल्ली के एक निजी होटल में कारपोरेट कार्य मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्यमंत्री हरीश मल्होत्रा ने सम्मान दिया। डॉ विनोद एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित कक्षा-एक और दो की हिंदी पाठ्य पुस्तक सारंगी की निर्माण समिति के सदस्य हैं। डॉ विनोद प्रसून ने कहा कि सम्मान के साथ ही उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें