नोएडा (संवाद)। हरौला निवासी अधिवक्ता डॉ. विजय अवाना को राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) में केंद्र सरकार की ओर से पर्यावरण संबंधी मामलों की पैरवी के लिए महाअधिवक्ता नियुक्त किया गया है। डॉ. अवाना लगभग 15 वर्षों से भारत के सर्वोच्च न्यायालय में सक्रिय रूप से वकालत कर रहे हैं। इस दौरान वे विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों और भारत सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण मामलों में पक्ष रख चुके हैं। उन्होंने विधि की पढ़ाई लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय से की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालत की शुरुआत की और पर्यावरण व जनहित से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई।