ग्रेटर नोएडा। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कला समेकित शिक्षण शास्त्र प्रतियोगिता में वीआरएसबी इंटर कॉलेज कलौंदा के जीव विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. रजनीश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने एंटीबॉडी का उपयोग करते हुए लाइव ब्लड ग्रुप डिटेक्शन, हस्तनिर्मित सेंट्रीफ्यूज मशीन और हस्तनिर्मित सूक्ष्मदर्शी प्रस्तुत किए। अब वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।