12 और 13 नवंबर को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में पर्यावरणविद् डॉ. विनोद जुगलान शिरकत करेंगे। सम्मेलन में वह नदियों के पुनरुद्धार के लिए विज्ञान, समाज और स्थायित्व पर व्याख्यान देंगे। पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने बताया कि सम्मेलन में उनके अलावा उत्तरकाशी जनपद के पर्यावरणविद सुरेश भाई शामिल होंगे।