देहरादून के कुआंवाला निवासी और लोक निर्माण विभाग हरिद्वार में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत डॉ. चंद्रलाल भारती को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत श्री रत्नम अवार्ड 2025 के तहत इंस्पायरिंग सोशल वर्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. सीएल भारती ने बताया कि प्रतिष्ठित पुरस्कार इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफार्म्स एंड हायर एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट और इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ रिसर्च एंड डेवलप्ड ऑर्गनाइजेशन की ओर से संयुक्त रूप से दिया गया है। सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने उन्हें सम्मान से नवाजा है।