फोटो
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू ) में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर समतामूलक एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु कार्य करना चाहिए। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह, अधिष्ठाता एकेडमिक्स प्रो. राजीव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। सेक्टर बीटा-एक में भी आरडब्ल्यूए ने अंबेडकर जयंती मनाई। ब्यूरो