ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय अंतर-डीपीएस नृत्य महोत्सव नृत्यांजलि-2026 का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के डीपीएस विद्यालयों की 24 चयनित टीमों ने भारतीय संस्कृति और नृत्य परंपराओं की शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता की प्रतिष्ठित रोलिंग ट्रॉफी डीपीएस नवी मुंबई ने अपने नाम की। महोत्सव के ऑनलाइन प्रारंभिक चरण में 110 टीमों ने हिस्सा लिया था। निर्णायक मंडल ने इनमें से 24 टीमों को फाइनल के लिए चुना। डीपीएस पनवेल को सर्वश्रेष्ठ समन्वय, डीपीएस रोहिणी को सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा और डीपीएस मथुरा रोड को सर्वश्रेष्ठ विषय प्रस्तुति का पुरस्कार मिला। डीपीएस बोकारो स्टील सिटी और डीपीएस आरके पुरम को सर्वश्रेष्ठ नृत्य संयोजन के लिए सम्मानित किया गया। समग्र परिणामों में डीपीएस सेल टाउनशिप, रांची प्रथम उपविजेता और डीपीएस दुर्गापुर द्वितीय उपविजेता रहा। इस मौके पर डीपीएस सोसाइटी के चेयरमैन वीके शुंगलू, मधु शुंगलू, प्रधानाचार्या मंजू वर्मा आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो