नोएडा (संवाद)। सेक्टर-27 स्थित कैंब्रिज स्कूल में जारी इंटर-स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में डीपीएस नॉलेज पार्क-5 ने कैंब्रिज स्कूल इंदिरापुरम को 10 विकेट से हराकर अपनी ताकत दिखाई। 99 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 11.1 ओवर में बिना विकेट खोए जीत हासिल की। अक्षज खुगसाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। रायन इंटरनेशनल स्कूल ने कैंब्रिज स्कूल श्रीनिवासपुरी को 6 विकेट से हराया। अक्ष मैन ऑफ द मैच रहे।