फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 5.41 करोड़ की डीपीआर मंजूर अब काम के लिए धन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर में 5.21 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत जुलाई में पालिका की ओर से भेजे गए डीपीआर को शासन ने स्वीकृति दे दी है। इससे धन आवंटन का रास्ता साफ हो गया है। धन आवंटित होते ही नगर में कई विकास कार्य कराए जाएंगे। भदोही नगर के उपेक्षित व विस्तारित क्षेत्रों में इंटरलाॅकिंग मार्गों, नालों के निर्माण के साथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर बीते जुलाई महीने में नगर पालिका प्रशासन ने डीपीआर तैयार की थी। बोर्ड और डीएम के अनुमोदन के बाद इसे शासन को भेजा गया था। इसे लेकर नगर विकास मंत्रालय ने मई में प्रदेश के नगर निकायों से प्रस्ताव मांगे थे। इस समय शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में इंटरलाॅकिंग सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और भूमिगत नालियों का निर्माण तेजी से चल रहा है। अब पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत 5.41 करोड़ के डीपीआर को शासन की स्वीकृति मिलने के बाद विकास कार्यों को और भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें