माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सिग्मा-2 में रहने वाली पीड़िता मेहनाज ने केस दर्ज कराया है कि उसकी शादी 3 मार्च 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार गुलफाम अली से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद से पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने कम दहेज लाने को लेकर ताने मारने शुरू कर दिया और गालियां देने लगे। उसे जान-बूझकर भूखा रखा जाता था। इसके अलावा जेठ मोहसिन, देवर मयूर और नंदोई आसिफ ने भी प्रताड़ित किया। 3 जुलाई 2024 को उसे बुरी तरह पीटा गया। मायके वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और इलाज कराया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।