फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सितंबर में मिलेंगी डबल डेकर बसें, स्थानीय रूटों पर चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। शहर के लोगों को डबल डेकर बस के लिए एक माह और इंतजार करना होगा। सितंबर से चार डबल डेकर बसें को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्थानीय रूटों पर चलेंगी। चारों बसें उन रूटों पर दौड़ेंगी जिन पर बिजली के तार नहीं है। दस साल पहले शहर में डबल डेकर बस चली थी। इस बस को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क और नोएडा के बीच चलाया गया था। छात्र-छात्राओं ने डबल डेकर बस में यात्रा करने में काफी रुचि दिखाई थी। इन बसों के बाद शहर को शासन से डबल डेकर बस नहीं मिली। इस बार चार बसें देने को मंजूरी मिली है। इनमें से दो बसें ग्रेटर नोएडा डिपो को मिलेगी। दोनों बसों को ग्रेटर नोएडा के स्थानीय रूटों पर चलाने की तैयारी है। ग्रेनो डिपों के एआरएम अनिल कुमार शर्मा के मुताबिक सितंबर के अंतिम सप्ताह में डबल डेकर बसें मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें