नोएडा। मोरना बस डिपो से मोदीनगर और मोदीपुरम रूट पर संचालित की जा रहीं दो डबल डेकर बसें रूट पर दिखना जल्दी बंद हो सकती हैं। यात्रियों की कमी के कारण बसों से परिवहन निगम को अपेक्षित राजस्व नहीं मिल रहा है। ऐसे में दोनों बसों को दोबारा सिटी बसों के बेड़े में शामिल करने के लिए विचार किया जा रहा है। 60 से अधिक यात्रियों की क्षमता वाली इन बसों में कई बार दस यात्री भी सफर नहीं करते। एआरएम रोहिताश कुमार ने बताया डबल डेकर में यात्रियों की संख्या कम है। ब्यूरो