ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को स्नातक स्तर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम के नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन की मान्यता मिली है। एनआईयू के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह ने कहा कि मान्यता मिलने से छात्रों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही न केवल भारत में हमारी अकादमिक साख बढ़ेगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी हमारे डिग्री धारकों की पहचान और अवसरों में वृद्धि होगी। छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा, उद्योग से जुड़ाव और कौशल-आधारित सीखने के अवसर मिल रहे हैं। छात्रों को देश और विदेश में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। ब्यूरो