फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में आई दरार तो न घबराएं... 100 करोड़ का है बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ट्विन टावर में विस्फोट से अगर किसी फ्लैट में दरार आई हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसका पूरा खर्चा इंश्योरेंस कंपनी की ओर से किया जाएगा। ट्विन टावर ध्वस्त किए जाने से पूर्व ही मुंबई की एडिफिस कंपनी की ओर से टाटा इंश्योरेंस कंपनी से 100 करोड़ का बीमा कराया गया था। इसकी अवधि एक या दो दिन नहीं, बल्कि पूरे तीन महीने तक रहेगी।
विज्ञापन

एडिफिस के उत्कर्ष मेहता ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान जोखिम की आशंका भी एक पहलु थी। विशेष रूप से सुपरटेक का एक टावर और एटीएस विलेज ट्विन टावर के काफी पास हैं। इस कारण टावर के आसपास की सोसाइटियों के फ्लैट का बीमा कराया गया था। इसके लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी और टाटा इंश्योरेंस कंपनी से बात की गई थी। अंतिम करार टाटा इंश्योरेंस से हुआ था। आसपास के किसी भी फ्लैट में अगर कोई नुकसान हुआ है तो वह जानकारी दे सकता है। नुकसान अगर धमाके से हुआ होगा तो निश्चित ही इसके लिए बीमा कंपनी से क्लेम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें