ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आईईसी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टी-20 मुकाबले में दिल्ली डॉमिनेटर्स ने मिथ ब्रेकर्स को 100 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डॉमिनेटर्स की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 226 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिथ ब्रेकर्स की टीम 17.2 ओवर में 126 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मिथ ब्रेकर्स की ओर से 44 रन बनाने वाले विवेक को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।