ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड में चल रही टी20 क्रिकेट लीग में डॉमिनेटर्स-11 ने किरकिट-11 को 4 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉमिनेटर्स-11 ने 7 विकेट खोकर 222 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किरकिट-11 नौ विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी। डॉमिनेटर्स-11 के खिलाड़ी पीयूष प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।