रबूपुरा। मोहल्ला विलोचन में सोमवार को गृह क्लेश से तंग आकर महिला ने गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने बताया कि झगड़े से नाराज होकर महिला ने यह कदम उठाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मोहल्ला विलोचन निवासी असलम ने बताया कि उसकी पत्नी हिना (35) ने दोपहर करीब 2:00 बजे गृह क्लेश के चलते घर के अंदर ही अपने दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर जान दे दी। माेहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद