नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने चोरी की ज्वेलरी के साथ एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सहायिका की पहचान दिल्ली के सदरबाजार निवासी काजल के रूप में हुई है। 28 वर्षीय काजल एक सोसाइटी में रहने वाली महिला के फ्लैट से ज्वेलरी चोरी की थी। इस मामले में महिला ने काजल व प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काजल को महिला ने प्लेसमेंट एजेंसी से हायर किया गया था। पुलिस अब एजेंसी संचालक की तलाश कर रही है। ब्यूरो