फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घरेलू सहायिका पर गहने चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-40 स्थित मकान से गहने की चोरी के मामले में घरेलू सहायिका के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता राजेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि चार सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे घरेलू सहायिका नजमा परवीन रोजाना की तरह उनके घर काम करने पहुंची थी। इसी दौरान करीब 10 से 10:30 बजे के बीच उसने काम पूरा नहीं किया और पति से मिलने की बात कहकर वहां से चली गई। घटना के समय राजेंद्र की पत्नी डॉक्टर को दिखाने के लिए सेक्टर-71 गई थीं। उनके घर लौटने के बाद जब सामान की जांच की गई तो मंगलसूत्र, सोने की चेन और अंगूठी नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि पुलिस घरेलू सहायिका की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें